चिड़ावा, 31 मार्च 2025: लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा शेखावाटी संभाग के हर तहसील स्तर पर आयोजित की जा रही सेवा संकल्प यात्रा रविवार शाम 6:30 बजे चिड़ावा पहुंची। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संजय कीर्तनिया ने शिरकत की। अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, ताराचंद गोठवाल, पंडित प्रभूषण तिवारी और मूलचंद नरहड़िया मौजूद रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

चिड़ावा तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा में आए प्रमुख अधिकारियों और पदाधिकारियों का माला और ट्रस्ट के दुपट्टे से अभिनंदन किया गया। मुख्य ट्रस्टी संजय कीर्तनिया, संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, संरक्षक ताराचंद और प्रशांत जोशी का विशेष स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित प्रभु शरण तिवारी द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई।

रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि बीते छह वर्षों में चिड़ावा तहसील में ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए किए गए सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

सेवा संकल्प यात्रा चिड़ावा पहुंची, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने किया स्वागत

अपने संबोधन में संजय कीर्तनिया ने कहा कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच सेतु बनकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। उन्होंने समाजसेवा को जीवन का मुख्य लक्ष्य बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि वे परमार्थ और नेकी के छोटे-छोटे कार्यों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे युवा पीढ़ी के जीवन मूल्यों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, प्रोफेसर अवतार कृष्ण शर्मा और मूलचंद नरहड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सुनील मालानी ने गीत प्रस्तुति के माध्यम से नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर युथ आइकॉन वंशिका शर्मा को ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष अरडा़वतिया ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

इस आयोजन में राजकुमार जिसपाल, अशोक पूजारी, श्याम सुंदर शर्मा, सुभाष मिश्रा, नवीन अरडा़वतिया, अविनाश, ओमप्रकाश, मुकेश, निवास, प्रवीण, शुभकरण बजाज, गौरव शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार योगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की यह सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न तहसीलों में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!