सूरजगढ़: सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के सुजडैला गांव में एक शराब की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर लाखों रुपये की शराब और नकदी चुरा ली।

छापड़ा निवासी ठेका संचालक कुलदीप ने बताया कि 26 जुलाई की रात को अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर 10 पेटी अंग्रेजी शराब, 7 पेटी बीयर, 5 पेटी देशी शराब और लगभग 2500 रुपये नकद चुरा लिए। सुबह जब दुकान खोली गई तो चोरी का पता चला।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों पर कपड़ा बांध दिया था और वायर भी काट दिए थे, जिससे फुटेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!