सूरजगढ़ व ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा मंडलों की सदस्यता अभियान पर हुई बैठक, सौरभ सारस्वत रहे मुख्य अतिथि

सूरजगढ़, 10 अगस्त 2024: भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल, ग्रामीण मंडल सूरजगढ़, और ग्रामीण मंडल लाखू की संयुक्त बैठक का आयोजन सरस्वती स्कूल परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक और सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सौरभ सारस्वत उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्य जोड़ने पर जोर दिया।

सूरजगढ़ व ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा मंडलों की सदस्यता अभियान पर हुई बैठक, सौरभ सारस्वत रहे मुख्य अतिथि

प्रमुख वक्ता

सौरभ सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि 11 सितंबर से 17 सितंबर तक सदस्यता महा अभियान चलेगा, जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करना है।

पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक सरजीत चौधरी, जिला सहसंयोजक विकास भालोठिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शर्मा, प्रधान बलवान सिंह ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

विडियो देखें…

अन्य उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

बैठक में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश वर्मा ने किया। इस मौके पर कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुरेश शर्मा (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), सुरेंद्र भाटिया (एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष), सोमवीर लांबा (पंचायत समिति सदस्य), वर्षा सोमरा (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), रामस्वरूप जांगिड़ (नगर पालिका उपाध्यक्ष), कविता सैनी (शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष), शर्मिला डेला (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), सुशीला देवी, सुनीता तूंदवाल, दलीप खेदड़ (सदस्यता अभियान ग्रामीण संयोजक), अभिषेक स्योराण, मुकेश सिंह (उप प्रधान), मनोज शर्मा (मंडल महामंत्री), धर्मवीर चंदेलिया, कृष्ण सैनी, सज्जन कुमार जांगिड़ (उपाध्यक्ष), अमित बिजारनिया (ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष), विक्रांत शर्मा (महामंत्री), राजेंद्र सोंकरीया (पार्षद), आरिफ कुरैशी (पार्षद), राकेश नांदवाला (पूर्व पार्षद), इंद्र सिंह शर्मा, जयपाल सिंह बलौदा, रतन सिंह चौहान (आसलवास), इंदर सिंह शेखावत, नरेश भार्गव, अनिल शर्मा, बजरंग लाल, विक्रम सिंह, उमेद सिंह लोहान, बृजेश कुमार, आलोक शर्मा, और सुखबीर मिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!