सूरजगढ़ राजकीय महाविद्यालय भवन की मांग को लेकर छात्रों का आक्रोश प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सूरजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर 14 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने आज आक्रोश रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रैली का नेतृत्व छात्र नेता हेमंत चारण ने किया।

छात्रों की पीड़ा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा:

छात्र नेता हेमंत चारण ने बताया कि 14 दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने उनकी पीड़ा पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा 1030 वर्गमीटर भूमि आवंटित कर दी गई और राज्य सरकार ने दो वर्ष पूर्व 4.5 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

11 जुलाई तक मांग नहीं मानी गई तो भूख हड़ताल:

चारण ने चेतावनी दी है कि अगर 11 जुलाई तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन:

डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति, सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार विरोधी परिषद, सर्व समाज शमशान सुधार समिति, तथा नेहरू युवा मंडल सहित कई सामाजिक संगठनों ने छात्रों के समर्थन में ज्ञापन को सौंपा।

भवन निर्माण में देरी पर सवाल:

समाजसेवी रतनसिंह खरडिया ने कहा कि अन्य स्वीकृत महाविद्यालयों के भवन बन चुके हैं, लेकिन सूरजगढ़ महाविद्यालय का भवन नहीं बनना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

छात्रों की पढ़ाई हो रही है बाधित:

पूर्व प्रिंसिपल मास्टर रामस्वरूप सिंह आसलवासिया और समाजसेवी ओमप्रकाश सेवदा ने कहा कि भवन निर्माण में देरी से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

आक्रोश रैली में शामिल हुए छात्र:

आक्रोश रैली में मोहित बागड़ी, विकास सेवदा, आकाश सिवान, रोहित चांवरिया, मंतेश, विक्रम खन्ना, जयकुमार, रवि कटारिया, शिवानी नायक, अंजू कुमावत, आरती, मनीषा, करिश्मा, कंचन, पूनम, रिंकी, रोकी, ज्योति, कशिश भार्गव, कविता नायक, रिंकू सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!