सूरजगढ़ में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

सूरजगढ़, 16 दिसम्बर 2024: सूरजगढ़ के खटीकान मोहल्ले स्थित फतेह नाथ जी की बगीची में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव की खुशी मनाई।

कथावाचक ओमप्रकाश दास महाराज ने अपने प्रवचन में श्रीमद् भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए गीता के उपदेशों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा विजय प्राप्त करता है और असत्य का अंत निश्चित है।

कथा आयोजन के सहयोगी सदस्य डॉ. गणेश चेतीवाल ने बताया कि आज के आयोजन का मुख्य आकर्षण कृष्ण जन्मोत्सव रहा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भक्तों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और नृत्य किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

फतेह नाथ बगीची के महंत योगी राजेश नाथ माहाराज ने बाल स्वरूप कृष्ण की मनोहर झांकी की पूजा अर्चना की और सभी भक्तों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हिंदू सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भंवरलाल बरसीवाल, बाबूलाल बडगूजर, मोहनलाल बडगूजर, गोकल राम चेतीवाल, हजारीलाल चेतीवाल, चिरंजी लाल बडगूजर, राधेश्याम बडसीवाल, कृष्ण बडसीवाल, पवन चेतीवाल, बनवारी लाल चेतीवाल, नाथूराम कटारिया, शंभू चेतीवाल, सुनीता देवी, गीता देवी, अनीता देवी, शारदा देवी, विमला देवी, कृष्णा देवी, संतोष देवी, सावित्री देवी, कविता देवी, मंजू देवी, सरिता देवी, अनीता देवी, करुणा देवी, मंजू देवी, चमेली देवी, प्रियंका चेतीवाल सहित सैकड़ों भक्तजन और महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!