सूरजगढ़: क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार श्यालू के पास सीकर-लोहारू डेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने काली जीन्स और मेहरून प्रिंटेड क्रीम रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसके हाथ में कलावा और काला धागा बंधा हुआ था। सीधे हाथ पर शेर जैसा टैटू बना हुआ है, जो पहचान का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

सूरजगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को युवक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी जा सके।




