सूरजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

सूरजगढ़: सूरजगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वृताधिकारी चिड़ावा विकास धिंधवाल के सुपरविजन और थानाधिकारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि चिड़ावा से सेही कलां जाने वाली आम सड़क पर शमसान भूमि के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दक्षित पुत्र धर्मवीर, उम्र 20 साल, निवासी चीमा का बास के रूप में हुई है। दक्षित के पास से बरामद हथियार और कारतूस का कोई लाइसेंस नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!