Tuesday, February 17, 2026
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़: काकोडा में घर से लाखों की चोरी, नौकर हुआ फरार

सूरजगढ़: काकोडा में घर से लाखों की चोरी, नौकर हुआ फरार

सूरजगढ़, 17 नवम्बर 2024: झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के झाझड़ियों की ढ़ाणी तन काकोड़ा गांव में एक घर से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और एक बाइक चोरी हो गई। घर मालिक जयप्रकाश जब परिवार सहित शादी में गए हुए थे, तब घर में काम करने वाले नौकर श्याम लाल ने यह वारदात को अंजाम दिया।

घर से गायब मिले जेवर और नकदी

जब परिवार शादी से लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखे सभी सामान बिखरे हुए थे। तलाशी लेने पर पता चला कि घर से सोने की अंगूठी, गले का हार, एक नथ, एक मांग टीका, 35 हजार रुपये की नकदी और एक बाइक गायब है।

शक नौकर पर

घर में काम करने वाला नौकर श्याम लाल ही घर में अकेला था। चोरी की घटना के बाद जब उसकी तलाश की गई तो वह भी गायब मिला। पुलिस को शक है कि इस वारदात को श्याम लाल ने ही अंजाम दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घर मालिक जयप्रकाश ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम नौकर श्याम लाल की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!