Sunday, June 22, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो मामलों में पुलिस ने की...

सूरजगढ़: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो मामलों में पुलिस ने की गिरफ्तारी

धोबली जोहड़ी और श्याम होटल के पास से दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

सूरजगढ़, 26 फरवरी 2025: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूरजगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अभियानों में कुल 93 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की।

धोबली जोहड़ी से एचएस अपराधी रामफल गिरफ्तार

पुलिस टीम ने 25 फरवरी को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर धोबली जोहड़ी में दबिश दी। इस दौरान एचएस अपराधी रामफल को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी रामफल, पुत्र संतलाल, निवासी धोबली जोहड़ी, वार्ड नंबर 06, सूरजगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व हेड कांस्टेबल सीताराम (2604) ने किया।

Advertisement's
Advertisement’s

आरोपी रामफल के खिलाफ सूरजगढ़ व चिड़ावा सहित जोधपुर में विभिन्न धाराओं में 12 मामले पहले से ही दर्ज है।

श्याम होटल के पास सुरेश कुमार पकड़ा गया

इसी दिन पुलिस टीम ने रघुनाथपुरा टोल बूथ के आगे स्थित श्याम होटल के पास भी एक और कार्रवाई की। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरेश कुमार को 45 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (2532) ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Advertisement's

अवैध शराब के खिलाफ सख्ती, पुलिस की कार्रवाई जारी

सूरजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब के मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!