सूरजगढ़ कस्बे में आज गुरुवार को गणगौर की शाही सवारी निकाली गई।
स्टेशन रोड स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल शर्मा के निवास से दोपहर बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश शर्मा के निर्देशन में गणगौर की सवारी शुरू होकर गढ़ के सामने सत्यनारायण भगवान के मंदिर पहुंची।
पूजन के बाद नगरपालिका चौक, बोहरा गली, शीतला माता मंदिर, स्वामीजी के मंदिर, गांधी चौक, शाकंभरी माता मंदिर, स्टेशन रोड, अनाज मंडी होते हुए वापस रवानगी स्थल पहुंची।
कस्बे के मुख्य मार्गों से हो कर गुजरी गणगौर की शाही सवारी का कस्बेवासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
नवविवाहिताओं ने ईसर गणगौर की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की मंगल कामना की। वहीं सवारी की नवविवाहिताओं व महिलाओं ने जगह-जगह पूजा अर्चना की। जगह-जगह महिलाओं द्वारा तिलक व भोग लगा कर गणगौर का पूजन किया गया। वहीं मुख्य बाजार के गांधी चौक में गणगौर का मेला भी लगा।





