Tuesday, November 17, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 1,7 नवंबर 2026 (मंगलवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 1,7 नवंबर 2026 (मंगलवार)

Good morning
Good morning

1– पीएम मोदी आसियान डिनर में शामिल हुए, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक में पहुंचे, टुक-टुक की सवारी की; आज ट्रम्प से मिलेंगे

2– किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया, प्रियंका ने गले लगाया, कहा- राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी, राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला

3– ‘परिवार पर बहुत गलत कहा गया’: सोनिया बोलीं- सच बताने के लिए लिखी किताब, अखिलेश- बीजेपी नेता अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे

4– दिल्ली में लॉन्च हुई सोनिया गांधी की किताब, पर पंजाब में उठी सियासी हिलोर; क्या कैप्टन अमरिंदर करेंगे कांग्रेस में वापसी?

5– ‘आंखें बंद करूं तो सामने दिखते हैं दादा’: अजित पवार को याद कर भावुक हुए शाह, बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति

6– ‘अजित पवार के प्लेन क्रैश का सच जल्द सामने आए’, फडणवीस ने अमित शाह से की बड़ी मांग; भावुक हुईं सुनेत्रा पवार।

7– ‘खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया’: रिजिजू ने राहुल गांधी को दिए सात सुझाव, कहा- बदलें अपना अंदाज

8– BJP और RSS से नफरत खत्म करें: रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को बीजेपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कथित नफरत खत्म करनी चाहिए। बीजेपी को राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना चाहिए, दुश्मन के रूप में नहीं।

9– देशविरोधी लोगों से दूरी बनाएं: उन्होंने राहुल गांधी को ऐसे लोगों से मुलाकात नहीं करने और उनके एजेंडे को बढ़ावा देने से बचने की सलाह दी, जिन्हें उन्होंने भारत विरोधी बताया।

10– राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से सवाल पूछने की परमिशन मिले; 48 सवाल तैयार किए

11– पिछले 9 वर्षों में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में आई 25% तक की गिरावट, दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

12– यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस गठबंधन की कमान प्रियंका के हाथ, अखिलेश से करेंगी सीट बंटवारे पर बात!

13– ‘आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं’; भरी अदालत में CJI पर ही भड़क गया वकील; SC में बड़ा ड्रामा, आरोपी वकील ने अपने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए बेंच से कहा कि उसका मामला 2 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय में रखा गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई जबाब नहीं मिला

14– आसमान में थर-थर कांपेंगे दुश्मन, एयरफोर्स में नए लड़ाकू विमान की एंट्री जल्द; आगे की तैयारी तेज

15– राजस्थान : मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की बढ़ती घटनाओं से मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर नाराज, कहा- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

16– कर्नाटक: राज्य में नए साल से ओला-उबर और ऑटो में डिजिटल मीटर अनिवार्य, नियम तोड़ने पर वाहन होगा जब्त

17– ‘बुलेटप्रूफ ग्लास भी नहीं बचा पाएगा’, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी जान से मारने की धमकी।

18– चावल बाजार में भारत का दबदबा: खाड़ी देशों में तनाव और अल नीनो इफेक्ट के बावजूद देश में पर्याप्त भंडार

19– ट्रम्प, पुतिन और जिनपिंग एकसाथ, क्या कुछ बड़ा होगा; 81 साल पहले तीन सुपरपावर्स के नेता मिले, तो बदल गई थी दुनिया
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!