
1– पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से मिले, बोले- एक गोल्ड जीतने वाला भारत 30 तक पहुंचा, रिंकू ने मां की फोटो दिखाकर मेडल समर्पित किया
2– ‘राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे’, SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
3– चुनावी हारों से बौखलायी कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करने की चेष्टा कर रही है: गडकरी
4– ‘लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो!’, दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद CJP का बड़ा ऐलान, सामने आया नया प्लान, सीजेपी ने 7 नवंबर को कोच्चि में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया, इस प्रदर्शन में अभिजीत दिपके भी शामिल होंगे
5– सेना में जल्द शामिल हो सकती है प्रलय मिसाइल, 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेदने में सक्षम
6– जम्मू-कश्मीर में उमर सरकार गिरने का खतरा, 25 विधायकों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो आज ही इस्तीफा दे सकते हैं; श्रीनगर में आखिरी बैठक
7– सुप्रीम कोर्ट बोला- जंतर-मंतर हिंसा मामले में कम शिकायतें मिलीं, प्रदर्शनकारियों और पुलिस पर हमले के पर्याप्त सबूत नहीं, जांच कमेटी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची
8– MP से हरदीप पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए, कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; कटारे बोले- फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे
9– CJI बोले- आम नागरिकों के लिए जिला अदालत जरूरी, वकीलों को उनका भरोसा जीतना चाहिए
10– हैदराबाद जेल में बना देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल, ट्रांसजेंडर कैदियों को मिलेगी अलग पहचान, मानवाधिकार आयोग के दखल के बाद फैसला; मनपसंद कपड़े पहन सकेंगे
11– गोवा-5 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश, SIR में काटे गए थे; बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- EC नाम हटाने से पहले सुनवाई का मौका दे
12– धनतेरस आज और कल, दोनों दिन खरीदारी के 4-4 मुहूर्त, समुद्र मंथन में लक्ष्मी को मिले आभूषण और कलश, इसलिए बर्तन और ज्वेलरी खरीदी की परंपरा
13– ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष, सरकारी ताकत इस्तेमाल कर परिवार को अमीर बनाने का आरोप, एपस्टीन मामले की भी जांच होगी
14– इजराइल में आइजनकोट के PM बनने का रास्ता साफ, अरब पार्टियों ने समर्थन दिया, 67 सांसद साथ आए; नेतन्याहू के पास 46 बचे
15– भारत छठी बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन, जापान को 4-1 से हराया; 0-1 से पिछड़ने के बाद आखिरी 15 मिनट में दागे 3 गोल।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




