
1– आज काशी में पीएम मोदी, 9 किलोमीटर में 13 जगह पर होगा स्वागत, हजार महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल।
2– पीएम मोदी आज काशी में नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के विंग्स ओवर एयर शो का रोमांचक अनुभव लेंगे, इसके बाद अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे, जहां करीब एक हजार स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने की योजना है।
3– ओडिशा में बना आरबीआई का डेटा सेंटर, बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम का बैकअप बनेगा, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन।
4– मन की बात का 139वां एपिसोड, पीएम दिवाली पर लोकल प्रोडक्ट खरीदने की अपील कर सकते हैं; एशियन गेम्स के पदक विजेताओं की कहानियां बताएंगे।
5– राजीव से रेस्टोरेंट में मिलीं सोनिया, वहीं प्यार हुआ, आने वाली किताब का किस्सा सुनाकर बोलीं- हमने खुशियों भरी दुनिया बसाई
6– वांगचुक बोले- विरोध-प्रदर्शन के बाद सरकारें बेहतर काम करती हैं, गुस्सा जाहिर करने जगह न मिले, तो हालात नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे बन सकते हैं
7– रक्षा सचिव राजेश सिंह का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2027 में रिटायरमेंट, मोदी सरकार में सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे डिफेंस सेक्रेटरी होंगे
8– 1 नवंबर को INDI गठबंधन की महारैली, रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
9– अरुणाचल में सरकारी ऑफिस-पुलिस थानों में आग लगाई, बांध के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, भाजपा अध्यक्ष के घर भी लूटपाट
10– जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से निकाला, स्पीकर से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा, पार्टी लाइन से हटकर चुनाव में किया था प्रचार
11– पीलीभीत के बाद आजमगढ़ की वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी, 10 बार आया ‘विकास यादव’ का नाम; 9 अधिकारियों पर EC का एक्शन
12– देश में कैंसर के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है, पंजाब हरियाणा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के आंकड़े कैंसर की स्थिति और अधिक भयावह होने का संकेत दे रहे हैं, चारों राज्यों में बीते पांच साल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है, अध्ययन में पता चला है कि हर वर्ष कम से कम दो प्रतिशत मरीज बढ़ जाते हैं
13– स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मैदानी और पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों और जीवनशैली के अनुसार कैंसर के कारण, प्रकार और संभावित जोखिम बदल जाते हैं, कही तंबाकू का सेवन, तो कहीं कृषि और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े पर्यावरणीय कारणों के अलावा खान-पान को कैंसर की मुख्य वजह बताई जा रही है, रिपोर्ट के अनुसार 2035 तक होने वाली मौतों के लिए सबसे बड़ी वजह कैंसर के बनने का अनुमान है
14– सऊदी अरब में मिसाइल हमलों से तनाव, मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें नाकाम, एयर इंडिया ने रियाद और दम्माम की उड़ानें की रद्द
15– Jio IPO के 3 दिन में 7 रिकॉर्ड, देश का सबसे बड़ा इश्यू, 100 मिनट में पूरा भरा; टारगेट से 22 गुना ज्यादा बोलियां
16– जामिया के 5 स्टूडेंट 13वें दिन भी भूख हड़ताल पर, क्लासेस ऑनलाइन हुईं; मांग- छात्र संघ बहाल हो, यहां 20 साल से चुनाव नहीं हुए।
17– ईरान पर अमेरिकी हमले से इनकार नहीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘शायद कल ही हो जाए’, डील की संभावना भी जताई।
18– एमपी-राजस्थान में रात में ठंड बढ़ी, तमिलनाडु-केरलम में भारी बारिश, नीलगिरी-कोयंबटूर में लैंड स्लाइड से घर बहा, एक की मौत।
19– बस हार ही गए थे, तिलक-नीतीश ने जिता दिया, 40 मिनट, 30 बॉल और 69 रन; न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 2-0 की बढ़त।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




