
1– राष्ट्रपति ने तीर चलाकर दिल्ली में रावण दहन किया, मोदी बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, जनकल्याण; इंद्रप्रस्थ के दशहरा मैदान में रावण जलाया
2– विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह में हिस्सा लिया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि भारत की प्राण ऊर्जा, अत्याचार और आतंक के अंत तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
3– प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम न तो राजा बनने की संभावना से अत्यधिक प्रसन्न हुए और न ही वनवास जाने की परिस्थिति से दुखी। तमाम कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उन्होंने धर्म का पालन किया और सत्य की स्थापना की। उनका जीवन सिखाता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को अपने कर्तव्यों और सिद्धांतों से पीछे नहीं हटना चाहिए
4– दशहरा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रामराज्य का मतलब सबके न्याय का होता है और सत्ता का मतलब जनकल्याण होना चाहिए। समाज को बांटने वाले देश के दुश्मन हैं। इन्हें पहचानना होगा। हम सभी को देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा। बुराईयों के खिलाफ सभी को साथ आना होगा। यह हमारे लिए त्यौहार नहीं भारत की प्राण ऊर्जा है।
5– ‘ट्रेड डील फाइनल होने के बिल्कुल करीब, हम इसमें पूरी तरह शामिल’, मुंबई में बोले मार्को रुबियो, कहा-जल्द आएगी अच्छी खबर
6– अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया, विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
7– राहुल बोले-RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में, इनके खिलाफ लड़ने में मुझे खुशी मिलती है
8– इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर घेरा, कहा- आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ एकजुट हों, चीन पर भी निशाना
9– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिवों समेत कई अहम पदों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर की गई ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
10– शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई की दशहरा रैली में भगवा झंडे को अपनी पहचान बताते हुए लाल किले पर भी इसे फहराने की बात कही। उन्होंने भाजपा पर हिंदुत्व को बदनाम करने, लोगों को बांटने और वोट चोरी के आरोप लगाते हुए सरकार बदलने का आह्वान किया।
11– ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों के जबाब में शिंदे ने पूछा कि अगर मशीनों में गड़बड़ी थी, तो विपक्ष के सांसद कैसे चुनें गए? दशहरा रैली में बोलते हुए शिंदे ने कहा रिजीम चेंज की मांग पर कहा कि सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला जनता करती है, इसके अलावा उद्धव पर तंज कसते हुए बोले कि उन्हें अपनी ही पार्टी में हुए रिजीम चेंज का पता नहीं चला
12– राहुल गांधी ने विजयादशमी के मौके पर आरएसएस को पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी बताते हुए निशाना साधा। वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए उनके दौरे, मुलाकातों और खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।
13– मणिपुर में नागरिकों की हत्या और लगातार हो रहे हमलों के विरोध में लोगों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के पुतले जलाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
14– CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, 21 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के आदेश को दी चुनौती
15– सौरभ दास और आशुतोष रांका को बड़ा झटका, एक और केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
16– टाइगर श्रॉफ नहीं थे टारगेट, किसी बड़ी हस्ती को मारने आए थे हमलावर; पूछताछ में बड़ा खुलासा
17– अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार
18– देश का सबसे बड़ा IPO आज से ओपन होगा, Jio ₹30,188 करोड़ जुटाएगी, 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे; ₹13,428 मिनिमम इन्वेस्टमेंट, 22% रिटर्न संभव
19– भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया, टी-20 सीरीज 3-0 से जीती; हरमनप्रीत ने 91 रन बनाए, इंटरव्यू के दौरान भावुक हुईं
20– ईरान की होर्मुज संकट पर दो टूक: मुनीर से कहा- पहले शर्तें पूरी करो, तभी होगी अमेरिका से कोई बात
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




