Sunday, October 4, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 04 अक्टूबर 2026 (रविवार)

Good morning
Good morning

1– शाह बोले- एमपी को 2029 तक नशामुक्त करेंगे, भोपाल में कहा- कांग्रेसियों ने 75 साल तक सहकारिता मंत्रालय बनने नहीं दिया

2– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्तूबर को तेलंगाना के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे करीमनगर स्थित प्रतिमा मेडिकल कॉलेज के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री प्रतिमा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे मेदक में एक मिल्क चिलिंग सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे।

3– मोदी ने शनिवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात की और प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर उनका फीडबैक लिया। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से दी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई

4– जंतर-मंतर पर दूसरे दिन लेफ्ट का प्रदर्शन, SIR का विरोध, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा; 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी भी प्रदर्शन करेगी

5– पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध: राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा

6– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम और एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं को भंग कर नए चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है

7– ‘आरोपी पायलट ने पहले नमाज पढ़ी, फिर पीछे से कर दिया वार’, फ्लाईदुबई के हीरो स्मित मच्छर ने घटना का किया खुलासा

8– शुभेंदु बोले-ममता ने पांव में फ्रैक्चर का बहाना किया था, दावा- मेडिकल रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं; 2021 चुनावों में TMC को सबसे बड़ी जीत मिली थी

9– मेघालय में बीमार बच्चा लेकर 3 घंटे पैदल चली मां, अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की मौत; 10km जाने को गाड़ी नहीं मिली, वजह-यहां सड़क नहीं

10– शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज चुनाव आयोग के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगी। मुंबई पुलिस आयुक्त के विशेष अनुरोध पर मार्च का मार्ग छोटा कर दिया है। भायखला फ्लाईओवर पर सुरक्षा जोखिमों और संभावित जाम को देखते हुए अब यह प्रदर्शन मेट्रो सिनेमा से बीएमसी मुख्याल तक निकाला जाएगा। दोनों दलों के नेताओं ने समर्थकों से केवल राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर मार्च में शामिल होने की अपील की है।

11– अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान होने वाला गणेश मूर्तियों का विसर्जन खत्म हो गया है। अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का ‘विसर्जन’ बाकी है।

12– मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्तूबर को हुए सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदर्शन का समर्थन किया

13– दिल्ली में बुजुर्ग कपल को कार ने टक्कर मारी, दोनों हवा में उछलकर सड़क पर गिरे; महिला ड्राइवर गिरफ्तार, घायलों को देखने क्रेटा से उतरी, फिर भागी

14– दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- शाह जवाब दें

15– एयर चीफ मार्शल बोले-पाकिस्तान का J-35 फाइटरजेट चिंता की बात, भारत को हर साल 36-40 फाइटर जेट चाहिए; मौजूदा स्क्वॉड्रन घटकर 29 हुईं, 42 मंजूर

16– राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा; 4 चरणों में मतदान, 20 नवंबर को आएगा परिणाम; 16 तक सरपंचों की वोटिंग

17– नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित को फोन किया, कहा- आप दुनिया के हीरो; इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया

18– भारतीय हाई कमिश्नर बोले- हसीना को पनाह देना मजबूरी थी, उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रकिया जारी; तख्तापलट के बाद 2 साल से भारत में पूर्व PM
===========================

समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!