
1– पीएम ने मंत्रियों से योजनाओं और कामकाज पर फीडबैक लिया, कहा- कोई जरूरतमंद योजना के लाभ से न छूटे, लोगों का जीवन आसान बनाना लक्ष्य
2– राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की, मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा
3– ज्ञानेश कुमार ने सभी चुनावों में धांधली की है, राहुल गांधी का CEC पर बड़ा हमला
4– ‘हताश नेता की झूठी गूंज’, भाजपा ने CEC-SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का उड़ाया मजाक
5– ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा समेत 3 मांगें; 48 घंटे का टाइम दे कॉकरोच जनता पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, मोदी जी के चपरासी बन जाओ, पोछा लगाओ; ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके
6– भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रहे टीएन सेषन को उनके बेखोफ अंदाज के लिए जाना जाता था। उनके फैसलों और चुनावों सुधारों को लेकर आज भी बात होती है। सुप्रीम कोर्ट तक उन्हें कोट करता है। उनकी कही बातें आज भी भारत के लोकतंत्र की शक्ति को दिखाती है।
7– वांगचुक बोले-सरकार के खिलाफ बोला, मेरा एनकाउंटर हो सकता है, लेह हिंसा को लेकर कहा- गृहमंत्री इस्तीफा दें, हिंसा की जिम्मेदारी लें
8– नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को मिली जमानत, कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूछा- 19 साल पुराने मामले में कार्रवाई क्यों
9– सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा-TMC पर फैसला कब, कहा- हमने शिवसेना मामले में देरी का नतीजा देखा; पार्टी का नाम-चुनाव चिह्न फ्रीज है
10– चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, महुआ ने FIR की मांग की; विपक्ष की 6 महीने में दूसरी बार महाभियोग लाने की तैयारी
11– यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे व्यापार मेले का उद्घाटन, सीएम योगी रहेंगे साथ
12– सरकार बोली-UPI पर लगने वाला शुल्क 4 हिस्सों में बंटेगा, ये पैसा खजाने में नहीं जाएगा; फिर दोहराया कि कस्टमर चार्ज नहीं देगा
13– दिल्ली में VIP वोटर्स का वेरिफिकेशन पूरा, जल्द लिस्ट में नाम जुड़ेगा, आडवाणी-जयशंकर-केजरीवाल समेत कई लोगों को भेजे गए थे नोटिस
14– देशभर में गणेश विसर्जन आज- मुंबई में 25000 जवान तैनात, 350 से ज्यादा कुंड बनाए गए; हैदराबाद में 10 हजार CCTV से निगरानी
15– बाजार से खरीदी जाने वाली मिठाई में कितना खोया, दूध, चीनी और दूसरी सामग्री होनी चाहिए, जल्द ही इसका एक समान मानक तय हो सकता है। संसदीय समिति ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को मिठाइयों की संरचना के लिए स्पष्ट मानक तैयार करने और पूरे साल खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने का सुझाव दिया है। महाराष्ट्र एफडीए प्रमुख तुकाराम मुंढे की ओर से दिए गए सुझावों पर भी समिति ने चर्चा की है
16– नेतन्याहू की UN स्पीच का 75 देशों ने बायकॉट किया, हूटिंग हुई तो 3 मिनट शांत रहे, फिर बोले- कोई और कायर है तो बाहर जाए
17– ‘आपदा के दौरान समय पर मदद के लिए धन्यवाद’, नेपाल के PM बालेन शाह ने UN में भारत और चीन की मदद को सराहा
18– सेंसेक्स 1248 और निफ्टी 384 अंक गिरा, अमेरिकी बॉन्ड पर ज्यादा ब्याज मिलने से विदेशी निवेशक पैसा निकाल रहे, महंगा कच्चा तेल भी वजह
19– सोने-चांदी के दाम में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी ₹7 हजार सस्ती होकर ₹2.28 लाख किलो पर आई, सोना आज ₹1231 गिरा
20– साइक्लोन के असर से MP-राजस्थान सहित 11 राज्यों में बारिश, ओडिशा में बाढ़-लैंडस्लाइड, कई पुलों पर 4 फीट तक पानी; आंध्र प्रदेश में 4 की मौत
21– एशियन गेम्स- टेबल टेनिस में मानुष-दिया का मेडल पक्का, कमलजीत-सुरुचि 10 मीटर पिस्टल के फाइनल में, आज भारत 8 मेडल इवेंट में उतरेगा।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
-समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें*
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




