Tuesday, April 21, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)

1– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी- सह- पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया है।

2– 7 साल बाद जर्मनी के दौरे पर भारत के रक्षामंत्री; साझेदारी को मिलेगी नई धार, स्टील्थ पनडुब्बी डील पर लग सकती है मुहर

3– नेशनल हेराल्ड केस, दिल्ली HC में सुनवाई टली, 25 मई को अगली तारीख; सोनिया-राहुल पर ट्रायल कोर्ट के आदेश को ED ने चुनौती दी है

4– भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महीनों में कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 11,294 ट्रिप्स पहले ही घोषित किए जा चुके हैं

5– बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान

6– RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं, अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक

7– आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का दावा- प. एशिया संकट का भारत पर असर, घरेलू तेल और गैस बढ़ाया गया उत्पादन

8– बंगाल में खड़गे बोले- मोदी झूठों के सरदार, उनके खाने और दिखाने के दांत अलग; असम मुख्यमंत्री हिमंता बोले- बाबरी मस्जिद बनाने वालों, बंगाल तुम्हारे बाप का नहीं

9– चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी

10– हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही, खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; VIDEO में पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

11– मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग

12– कोटा में सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी छिड़का, देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म, 45°C टेम्परेचर; बिहार के बक्सर में स्टूडेंट बेहोश

13– ईरान युद्ध से आर्थिक दबाव में एशिया के कई देश, तेल-गैस सप्लाई रुकी, फैक्ट्रियां ठप; एक्सपर्ट बोले- ये आर्थिक संकट सुनामी जैसा

14– पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन, स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे

15– ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा

16– एपल को मिला नया सीईओ: टिम कुक पद से देंगे इस्तीफा, कंपनी के हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

17– आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!