Sunday, April 19, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्यसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 19 अप्रैल 2026 (रविवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 19 अप्रैल 2026 (रविवार)

पीएम बोले- नारी अपमान नहीं भूलती; महिला आरक्षण का विरोध विपक्ष का पाप, सजा जरूर मिलेगी

पीएम मोदी ने कहा- मैं माताओं-बहनों का क्षमाप्रार्थी, नारी अपमान नहीं भूलती; विपक्ष को सजा मिलेगी

ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज; प. एशिया में तनाव बढ़ा

1– पीएम मोदी ने आगे कहा कुछ लोग इस विधेयक के गिरने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। लेकिन यह उसका मुद्दा नहीं है। मैंने संसद में कहा था कि यह विधेयक पारित हो जाने दीजिए, मैं विज्ञापन छपवाकर विपक्ष को इसका क्रेडिट दे दूंगा। लेकिन दकियानूसी विचार वाले अपनी बातों और विरोध पर अड़े रहे

2– आज आप सब दुखी हैं। मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं। आज भले ही बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिला है। लेकिन मैं जानता हूं कि देश की 100 फीसदी नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे पास है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म कर के रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।

3– खुशी से तालियां बजा रहे थे, महिलाओं से अधिकार छीनकर मेज थपथपा रहे थे; PM का विपक्ष पर निशाना

4– बस वक्त का इंतजार’: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आगे की रणनीति पर कर दिया इशारा, कहा- कल संख्याबल नहीं था

5– पीएम मोदी परिसीमन पर बोले: विभाजन का षड्यंत्र कर रही कांग्रेस; सपा और TMC-DMK ने भी राज्य की जनता को धोखा दिया

6– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा और ‘सुधार विरोधी’ करार दिया है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ जल विवाद, सीमा सुरक्षा और आरक्षण जैसे मुद्दों को जानबूझकर लटकाया। कांग्रेस के इसी नकारात्मक रवैये के कारण भारत उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया जिसका वह हकदार था।

7– पीएम के मुताबिक, कांग्रेस ने हर उस फैसले का विरोध किया जो देश की प्रगति के लिए अनिवार्य था। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के हर छल और प्रपंच का नुकसान देश को उठाना पड़ा है। आज हम जिन चुनौतियों से जूझ रहे हैं, उनमें से अधिकांश कांग्रेस के इसी रवैये की देन हैं

8– संविधान बिल गिरते ही NDA आक्रमक: विपक्षी सांसदों को घेरने का बनाया प्लान, सड़क से सोशल मीडिया तक चलेगा अभियान

9– ‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं…’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

10– राहुल पर FIR का अपना आदेश हाईकोर्ट जज ने बदला, बिना नोटिस केस दर्ज करना सही नहीं माना; याचिकाकर्ता बोला- CJI से शिकायत करेंगे

11– CJI बोले- AI से डरने की जरूरत नहीं, संतुलन जरूरी, टेक्नोलॉजी सिर्फ मददगार हो सकती है, जज की जगह नहीं ले सकती

12– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट में हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं और भारत को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि सरकार ने ये भी स्पष्ट किया कि भारत के पास तेल और गैस का पर्याप्ट स्टॉक है।

13– होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब कर इस गंभीर घटना पर गहरी चिंता जताई

14– बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

15– केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया, 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा

16– अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व इस बार 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी और शुभ कार्य करने का विशेष महत्व होता है

17– होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर फायरिंग, ईरानी गनबोट्स ने चेतावनी भी नहीं दी, जहाज स्ट्रेट पार किए बिना लौटे

18– चेन्नई IPL सीजन में चौथा मैच हारी, हैदराबाद ने 10 रन से हराया, अभिषेक-क्लासन की फिफ्टी; ईशान मलिंगा को 3 विकेट

19– IPL- दिल्ली ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में हराया, आखिरी ओवर में 15 रन बनाए, स्टब्स-राहुल की फिफ्टी; कुलदीप, एनगिडी, अक्षर को 2-2 विकेट

20– छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में पारा 45°C पहुंचा, MP का रतलाम-उमरिया देश के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल; रांची के चिड़ियाघर में कूलर लगे
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!