Thursday, March 26, 2026
Homeझुन्झुनूसुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 26 मार्च 2026 (गुरुवार)

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें, 26 मार्च 2026 (गुरुवार)

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, लगातार तीसरी बार टॉप पर, ट्रंप टॉप-10 से बाहर

ट्रंप को नहीं थोपने देंगे अपनी शर्तें, ईरान ने झटका दे ठुकराया अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव

‘पर्याप्त ऊर्जा सुरक्षा, और जहाज रास्ते में हैं, किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं…’सर्वदलीय बैठक में सरकार का आश्वासन

भारत जैसे दोस्तों के लिए खुला है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान के विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान

1 होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता को मिले मान्यता’, ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

2 ईरान बोला- ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं होगी, अमेरिका का प्रस्ताव धोखा है, सीजफायर के लिए 5 शर्तें रखीं

3 भारत के पास पर्याप्त ऊर्जा भंडार, रास्ते में कई जहाज; सर्वदलीय बैठक में सरकार ने दिलाया भरोसा

4 केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे, इमिग्रेशन, वीजा और विदेशी नागरिक ट्रैकिंग से जुड़ी IVFRT योजना 5 साल के लिए बढ़ी

5 सर्वदलीय बैठक: ‘हम PAK जैसे दलाल देश नहीं’, ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता के सवाल पर जयशंकर की दो टूक

6 पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्ष के बीत तीखी बहस देखने को मिली। केंद्र सरकार की ओर सर्वदलीय बैठक बुलाने के फैसले को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसे ‘देरी से उठाया गया कदम’ बताया। उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए और यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अहम बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए।

7 भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह एक संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम इस बैठक की अध्यक्षता की। जबकि, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इसमें मौजूद रहे। इस सर्वदलीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान दिया था।

8 संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सप्ताहांत में संसद की बैठक अब नहीं होगी और राम नवमी व महावीर जयंती पर भी सत्र नहीं चलेगा। शुक्रवार को सरकार के एजेंडे को प्राथमिकता मिलेगी। वित्त विधेयक 2026 को उसी दिन राज्यसभा में पेश किया जाएगा

9 भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता को लेकर कड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने अपनी ही कंपनी आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस) में सामने आई अनियमितता और यात्री की ओर से भोजन की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत के बाद की गई है।

10 मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने तुरंत जांच और कार्रवाई की। इसके साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है और उसका अनुबंध भी समाप्त करने का आदेश दिया गया है।रेलवे ने साफ कहा है, यात्रियों की सुरक्षा और खान-पान की गुणवत्ता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

11 WTO बैठक में भारत का दमदार रुख: किसानों-मछुआरों के हितों पर फोकस, डिजिटल व्यापार में भी आजादी की मांग

12 कुर्सी की लड़ाई: अभी मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं सिद्धारमैया! बोले- हाईकमान ने चाहा तो पेश करूंगा दो और बजट

13 14-15 मई को चीन दौरे पर जाएंगे ट्रंप, जिनपिंग के साथ अहम बैठक; रिश्तों में नई गति के संकेत

14 दिल्ली-NCR समेत कई जगह आज मौसम लेगा यू-टर्न: 30-40KM प्रति घंटे की गति से चलेगी हवा, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा।
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444

समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T

समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!