जंग का दिखने लगा असर, पाकिस्तान में 321 रुपये प्रति लीटर पहुंचे पेट्रोल के दाम,कल 55 रुपए लिटर बढ़े दाम
ट्रम्प बोले- ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता, नई बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी, ईरान को दोबारा ग्रेट बनाएंगे
‘इजरायल ने बहुत बड़ी गलती की है, भुगतने होंगे परिणाम’, खामेनेई के सोशल मीडिया हैंडल से मिली धमकी
ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी शेयर बाजार गिरा, 47,000 अंक पर आया, कच्चे तेल की कीमतें और बेरोजगारी दर बढ़ने का असर
1– पेट्रोल पंप पर भीड़ न लगाएं…ग्लोबल टेंशन के बीच भारतीय तेल कंपनियों की अपील
2– सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं, इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है
3– ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत हो सकती है, तेल कंपनियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश; सरकार ने इमरजेंसी पावर इस्तेमाल किया
4– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को दार्जिलिंग में अंतरराष्ट्रीय संथाल परिषद की ओर से आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शिरकत करेंगी
5– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं को इन कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी यहां प्रस्तुत की जाएगी।
6– लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन के केरल दौरे पर हैं। इस दौरान वे शनिवार को 150 से अधिक आईटी पेशेवरों के साथ बातचीत करेंगे। यह चर्चा तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क में 7 मार्च की सुबह से शुरू होगी।
7– राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर, फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की
8– दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार, पीएम मोदी 8 मार्च को देने जा रहे 35 हजार करोड़ का तोहफा
9– लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
10– रूसी तेल खरीद पर भारत को 30 दिन की छूट, केंद्र पर भड़की कांग्रेस ने कहा- कब तक चलेगी अमेरिकी ब्लैकमेलिंग
11– नीतीश 10-14 मार्च के बीच इस्तीफा दे सकते हैं, बेटे निशांत 8 को JDU जॉइन करेंगे, CM हाउस में बैठक के बाद रो पड़े विधायक
12– 8 मार्च को JDU जॉइन करेंगे नीतीश के बेटे निशांत, CM हाउस की बैठक में विधायक रोए, बोले- बिना नीतीश के निशांत नहीं चाहिए
13– फडणवीस का किसानों को तोहफा, दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ; 50000 के इनशेंटिव का भी ऐलान
14– राजस्थान -कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं; तीसरे प्रयास में कामयाब UPSC 2025 रैंक 1 अनुज अग्निहोत्री ने बताया सफलता का राज
15– भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4.885 अरब डॉलर की वृद्धि, यह अभूतपूर्व वृद्धि देश की मजबूत आर्थिक स्थिति और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
16– वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 4.885 अरब डॉलर की प्रभावशाली वृद्धि के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 728.494 अरब डॉलर पर पहुंच गया है
17– दावा- रूस जंग में ईरान की मदद कर रहा, अमेरिकी ठिकानों की खुफिया जानकारी मुहैया कराई; युद्धपोतों और एयरक्राफ्ट्स की लोकेशन दी
18– पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आठवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।
19– पश्चिम एशिया में जंग का असर: होर्मुज मार्ग पर मंडराए संकट के बादल, भारत के व्यापार व ऊर्जा आपूर्ति पर असर संभव
20– बालेंद्र शाह बन सकते हैं नेपाल के अगले PM: बड़ी जीत की ओर बढ़ रही राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी, 109 सीटों पर आगे
===========================
समाचार झुंझुनूं 24 पर अपने क्षेत्र की सभी ख़बरों के लिए सम्पर्क करें : +91 9309399977, 9571433444
समाचार झुंझुनूं 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VaDdwX1EAKW80468gw1T
समाचार झुंझुनूं 24 की एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=io.gonative.android.myjoej




