Friday, June 27, 2025
Homeचिड़ावासुनील सिद्धड़ बने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान

सुनील सिद्धड़ बने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान

चिड़ावा: निवासी सुनील सिद्धड़ को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपप्रधान पद पर मनोनीत किया गया है। उन्हें यह दायित्व सत्र 2025 से 2027 के लिए सौंपा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह कार्यकारिणी गठन समारोह इंदौर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जांगिड़ ने की।

सुनील सिद्धड़ को उपप्रधान पद की शपथ भी इस अवसर पर दिलाई गई। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। बताया गया कि संगठन वर्ष 1919 से सक्रिय रूप से देशभर में सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। इसका संगठनात्मक ढांचा तहसील, जिला और प्रांतीय स्तर पर फैला हुआ है।

सुनील सिद्धड़ की नियुक्ति पर चिड़ावा व आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे समाजहित में कार्य करते हुए संगठन की छवि को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेंगे। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी सिद्धड़ को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज को एकजुट बनाए रखने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!