Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीसुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित राजपूत समाज: पिलानी में बैठक...

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित राजपूत समाज: पिलानी में बैठक कर घटना की निन्दा की, बाजार बन्द करवाए

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर आक्रोश जताते हुए राजपूत समाज द्वारा आज पिलानी में विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक जाजम पर आ कर कस्बे के बाजारों को बन्द करवाया। बन्द पूरी तरह शान्ति पूर्ण रहा, व्यापारियों ने भी बन्द का समर्थन करते हुए हत्या की निन्दा की है।

राजपूत छात्रावास में बैठक कर जताया रोष

क्षत्रिय समाज के प्रमुख लोगों की अगुवाई में आज राजपूत छात्रावास में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पिलानी, लीखवा, छापड़ा, मोरवा, डुलानिया, बेरी, बनगोठड़ी, खुडानिया से आए समाज के युवा भी मौजूद रहे। बैठक में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या पर आक्रोश जताया गया और हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही इस साज़िश का खुलासा करने की भी मांग की गई है।

बाद में क्षत्रीय समाज के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड, नूतन मार्केट, तालाब सर्किल, चांडक मार्ग, मुख्य बाजार, भगत सिंह सर्किल के बाजारों को बन्द करवाया। बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार सहित पुलिस जाब्ता करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ रहा।

बन्द में ये रहे शामिल

राजपूत समाज की बैठक और विरोध प्रदर्शन में महिपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, घनश्याम सिंह बालापोता, समुंदर सिंह छापड़ा, गोविंद सिंह बनगोठड़ी, कुलदीप सिंह छापड़ा, संदीप सिंह बाढा की ढाणी, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी, सुनील सिंह झेरली, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह रावत सहित समाज के प्रमुख लोग व युवा शामिल हुए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!