Friday, February 13, 2026
Homeराजस्थानसीकर में देर रात दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, एक ड्राइवर की...

सीकर में देर रात दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौत, तीन घायल

सीकर: शहर के सदर थाना इलाके में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब दो तेज रफ्तार ट्रक आमने-सामने भिड़ गए और टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरियाणा नंबर ट्रक के ड्राइवर विजय पूनिया की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रही कार भी चपेट में आ गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और सभी को रात में ही अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब इस भयानक दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पालवास चौराहे के पास तड़के हुआ बड़ा एक्सीडेंट

सीकर के पालवास चौराहे के नज़दीक सदाबहार होटल के पास रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच ट्रकों की भिड़ंत ने अफरा-तफरी मचा दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम ने स्थिति संभाली और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया। दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि हरियाणा नंबर ट्रक का केबिन चकनाचूर हो गया।

ड्राइवर का शव केबिन में फंसा, पुलिस ने निकाला बाहर

टक्कर के बाद हरियाणा नंबर के ट्रक के चालक विजय पूनिया केबिन में फंस गए। राहत टीम ने लगभग 2 घंटे प्रयास के बाद शव बाहर निकाला। चालक विजय पूनिया 28 वर्षीय युवक था और भलाउ टीबा, तारानगर चूरू का रहने वाला बताया जा रहा है।

दूसरे ट्रक का ड्राइवर और पीछे चल रही गाड़ी में बैठे तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि पीछे चल रही गाड़ी ट्रक की भिड़ंत होते ही अनियंत्रित होकर आगे से जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा नंबर का ट्रक जयपुर से हिसार की ओर बढ़ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक हिसार की तरफ से आ रहा था। आमने सामने तेज रफ्तार टक्कर से सड़क पर गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस पूरा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!