सीकर में कांग्रेस का चुनाव प्रचार: कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गारंटी कार्ड का वितरण किया, लोगों को योजनाओं की जानकारी दी

सीकर में कांग्रेस का चुनाव प्रचार: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित सीपीआई प्रत्याशी कॉमरेड अमराराम के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस के गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। पार्टी नेतृत्व द्वारा 4 अप्रेल से घर-घर गारंटी कार्ड मुहिम शुरू की गई है और 23 अप्रैल तक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के 50 लाख परिवारों तक पार्टी के गारंटी कार्ड के साथ पहुंचेंगे।

कांग्रेस न्याय कैंपेन के सीकर कोऑर्डिनेटर आबिद हुसैन के नेतृत्व में शहर के पिपराली रोड़ वार्ड नंबर 54 में गारंटी कार्ड वितरित कर आम जन को कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी दी गई। न्याय कैंपेन कोऑर्डिनेटर आबिद हुसैन ने बताया कि वार्ड में रहने वाले लोगों को कांग्रेस घोषणा पत्र के 5 न्याय 25 गारंटी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। गारंटी कार्ड वितरण को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

कांग्रेस के 5 न्याय और 25 गारंटी

कांग्रेस के 5 न्याय-25 गारंटी कार्ड में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के तहत 25 गारंटी दी गई है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस की केंद्र में सरकार बनने पर हर युवा को कम से कम 1 लाख वार्षिक वेतन वाली पहली नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। हर गरीब परिवार की महिला को 1 लाख सालाना मिलेगा, किसान को एमएसएपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने के साथ कर्ज माफी, श्रमिकों को 400 रुपए की न्यूनतम मजदूरी और हिस्सेदारी न्याय के तहत सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती की गारंटी प्रमुख है।

इन्होंने किया गारंटी कार्ड वितरण

कांग्रेस के गारंटी कार्ड वितरण के दौरान बरकत मनियार, गफूर खत्री, इब्राहिम काजी, अज़ीज़ खिलजी, इदरीस चौहान, आदिल खिलजी, कलीम तगाला, आसिफ खिलजी, जमील मुंडाड, नौशाद मुंडाड़, हमीद बेहलीम, नूरदीन भाटी, नदीम खिलजी, इस्माईल भाटी, सद्दाम चौहान, इम्तियाज गोरी, इलियास काजी, शब्बीर तगाला, मुन्ना खत्री, जमील तगाला सहित बड़ी संख्या में वार्ड के युवा और बुजुर्ग उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!