केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान द्वारा रविवार, 24 दिसंबर को जयपुर में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के नए संस्करण के आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी।

डॉ. ब्रजेश पांडे (कार्यकारी निदेशक, आईएनएसए, नई दिल्ली), प्रोफेसर बी आर गुर्जर (निदेशक एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़), डॉ एलएस राठौर (पूर्व महानिदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग), डॉ. मेघेंद्र शर्मा (सचिव, विज्ञान भारती), रवि नैयर (सामाजिक कार्यकर्ता), बाबूलाल (प्रांत प्रचारक, जयपुर), सारिका गौड़ (प्रधानाचार्या, सुबोध पब्लिक स्कूल) तथा प्रशांत (विभाग प्रचारक, सांगानेर) कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि होंगे।

आयोजन के संरक्षक संस्थान के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया हैं। विज्ञान महोत्सव के आउटरीच कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को इस सम्बन्ध में अवगत कराना है।

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 17 से 20 जनवरी, 2023 के दौरान फ़रीदाबाद (हरियाणा) के ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) के परिसर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!