Friday, August 8, 2025
Homeचिड़ावासाहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया को किया याद: साहित्यकारों और गणमान्यजनों ने दी...

साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया को किया याद: साहित्यकारों और गणमान्यजनों ने दी श्रद्धांजलि

विश्व की पांच हजार साहित्यिक हस्तियों में शामिल रहे

चिड़ावा: साहित्यकार महामहोपाध्याय डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित पचरंगिया भवन में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कवि और सर्जन डॉ. एलके शर्मा ने कहा कि पचरंगिया पिछली सदी के मूर्धन्य साहित्यकारों में थे। पचरंगिया की कमी साहित्य जगत में हमेशा खलेगी। वहीं केवलदास मंदिर महंत जयराम स्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिद्दड़ ने कहा कि साहित्यकार पचरंगिया अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार थे।

उनकी रचनाओं के हरिवंशराय बच्चन, क्षेमचंद्र सुमन, रामधारी सिंह दिनकर जैसे साहित्यकार भी मुरीद थे। उनका जीवन हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इस दौरान साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश स्मृति सेवा संस्थान के डॉक्टर राजेंद्र लमोरिया, विजेंद्र लमोरिया, विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला और मनोज मान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पचरंगिया ने समाजसेवा के शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी कीर्तिमान बनाए, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर पूर्व पार्षद महेश शर्मा धन्ना, ब्लड डोनर संजय दाधीच, राजेंद्र कोटवाल, शुभम शर्मा, वेदांत तिवाड़ी सहित पचरंगिया की दोहिती आकांक्षा, दिव्यांगी और दोहिते पिनांक सहित विशिष्ट जन मौजूद रहे। इस दौरान साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश स्मृति संस्थान अध्यक्ष गंगा पचरंगिया ने सभी का आभार जताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!