सारी गांव में श्री राम गोशाला की नींव रखी गई, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ पवित्र निर्माण कार्य

चिड़ावा: सारी गांव में गोसेवा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार सुबह जजाड़िया जोड़ में श्री राम गोशाला की आधारशिला रखी गई। ग्रामीणों के सहयोग और श्रद्धा से भरे इस धार्मिक समारोह में हवन, पूजन और संकल्प कार्यक्रम के साथ गोशाला निर्माण की शुरुआत हुई। इस मौके पर ग्रामीणों ने गोसेवा, गौसंरक्षण और ग्रामीण एकता का संदेश दिया।

सुबह ठीक 9:15 बजे पूजा-पाठ और हवन के साथ गोशाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। समिति अध्यक्ष राजेंद्र पचार ने बताया कि गांव में लंबे समय से गोशाला की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब ग्रामीणों के सहयोग से साकार किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आर्थिक व श्रमदान सहयोग की अपील की।

महासचिव महेश बराला और कोषाध्यक्ष संदीप पचार ने बताया कि कार्यक्रम में पहले पूजा-पाठ के बाद समिति सदस्य और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने आधारशिला रखी। कार्यक्रम में कैलाश दास महाराज, राजकुमार पचार, मोहरसिंह पचार, जमनलाल बराला, फूलसिंह बराला, राजवीर पचार, मोहनलाल मिस्त्री, नहायल सिंह, महावीर पचार, मंदरूप पचार, राहुल पचार, रामसिंह पचार, विकेश, महेश, संदीप फौजी, गोलू फौजी, सोमवीर पचार, सत्यवीर मावर और कर्मवीर सहित अनेक ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित आसपास के गोरक्षकों ने कहा कि यह गोशाला न केवल पशुओं की सेवा का केंद्र बनेगी, बल्कि गांव की धार्मिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक होगी। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गोसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, और सभी ने निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी महीनों में गोशाला परिसर का निर्माण, पशु चिकित्सा सुविधा और चारे की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस पवित्र कार्य को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!