चिड़ावा: बुढ़ापे में शरीर को सहारा देने वाली छड़ी में छुपी नुकीली लगभग दो फ़ीट लम्बी गुप्ती को धार लगाते एक शख्स को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर निवासी मौहम्मद शादिक आज दोपहर शहर के शेखसरिया अस्पताल के पास एक हवेली के सामने किसी लोहे के हथियार नुमा चीज को पत्थर पर रगड़ कर धार लगा रहा था।

मौहल्ले वासियों ने इसकी जानकारी चिड़ावा पुलिस थाने में दी जिसके बाद मौहम्मद शादिक को थाने लाकर पूछताछ की गई। हथियार रखने का कोई संतोषजनक जवाब ना मिलने पर उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!