सड़क हादसे में गाडाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज शेर सिंह फोगाट का निधन, लकड़ी तस्करों का कर रहे थे पीछा, लोहारू के पास पुलिस की जीप टकराई पिकअप से

चिड़ावा: बुधवार रात हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू के पास हुए एक सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के एएसआई शेर सिंह फोगाट शहीद हो गए। उनके साथ पुलिस जीप में सवार गाडाखेड़ा पुलिस चौकी पर ही कार्यरत कांस्टेबल आशाराम हैं भी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ लोहारू रोड़ पर वे लकड़ी तस्करों की गाड़ी का पीछा कर रहे थे, तभी रात 11 बजे पुलिस जीप की टक्कर सामने से आ रही एक पिकअप से हो गई। हादसे में एएसआई शेर सिंह फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोहारू में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से रोहतक पीजीआई रैफर किया गया था, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एएसआई शेर सिंह फोगाट सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़सरी का बास के गांव सालम का बास के निवासी थे। उनकी छवि दबंग पुलिस अधिकारी की थी। वे 1998 में पुलिस में भर्ती हुए 2023 में गलैण्ट्री एवार्ड से ASI बने, पिछले एक साल से गाडाखेड़ा में चौकी इंचार्ज थे। शेर सिंह के परिवार में दो बेटे हैं, पत्नी गृहिणी है, बड़े बेटे ने दिल्ली से इंजिनियरिंग की है, छोटा बेटा JNU दिल्ली में PG कर रहा है। पिता आर्मी से सेवानिवृत हैं, माता गृहिणी है। शेरसिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। शेरसिंह ने चिडावा कॉलेज चिडावा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

तिरंगा यात्रा के साथ निकलेगी अंतिम यात्रा

दिनेश सहारण (फौजी), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला संयोजक झुंझुनूं ने जानकारी दि कि फोगाट की अंतिम यात्रा में तिरंगा रैली निकाल कर सम्मान दिया जाएगा। रैली दोपहर तीन बजे लालचोक से उनके गांव तक निकाली जाएगी।

पुलिस महकमे में शोक की लहर

एएसआई शेर सिंह फोगाट के निधन की सूचना से जिले के पुलिस महकमे और उनके गांव सालम का बास में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को सहसा यकीन नहीं हो पा रहा कि कल शाम तक मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे फोगाट अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!