संसद सुरक्षा चूक: दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करने के लिए मांगा और समय

संसद सुरक्षा चूक: दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में अपनी जांच पूरी करने के लिए कोर्ट से और समय मांगा है। पुलिस ने कहा कि कुछ रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है और डिजिटल डेटा बड़ी मात्रा में है।

दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त सत्र जज हरदीप कौर से मामले की जांच पूरी करने के लिए और तीन महीने का समय देने का अनुरोध किया।

कोर्ट ने 11 मार्च तक मांगा जवाब

जस्टिस ने अर्जी पर जेल में बंद आरोपियों नीलम आजाद, मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे और महेश कुमावत को नोटिस जारी कर 11 मार्च तक जवाब मांगा है।

संसद पर 2001 में आतंकवादी हमले की बरसी पर सुरक्षा चूक

संसद पर 2001 में आतंकवादी हमले की बरसी पर 13 दिसंबर 2023 को सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया था। दो व्यक्ति सागर शर्मा और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक दीर्घा से लोकसभा सदन में कूद गए और एक पीली गैस छोड़ी। सांसदों की ओर से पकड़े जाने से पहले उन्होंने केन फेंकी और नारे लगाए।

संसद के बाहर भी नारे लगाते हुए किया था गैस छिड़काव

उसी समय दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने भी संसद परिसर के बाहर तानाशाही नहीं चलेगी नारे लगाते हुए केन से रंगीन गैस का छिड़काव किया था।

पुलिस ने कहा, असल मकसद अभी पता करना है

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था, “इन सभी आरोपियों का असल मकसद अभी पता करना है, कुछ सबूत हमें मिले हैं. सोशल मीडिया अकाउंट्स को स्पेशलाइज्ड लोगों द्वारा चेक कराना है. जो सबूत मिले है, उनसे क्रॉस वैरिफाई करना है.”

इन आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज

संसद भवन के अंदर कूदने वाले सागर शर्मा और मनोरंजन डी को वहां मौजूद सांसदों पकड़कर पीटने लगे और फिर पुलिस को हवाले कर दिया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम या यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!