संत नारायण भारती आए चिड़ावा: बालोतरा के वरिया भगजी स्थित भगवान चंद्रघंटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का हुआ भव्य स्वागत, चार दिवसीय प्रवास के दौरान परशुराम भवन में ठहरेंगे

चिड़ावा, 15 नवम्बर: बालोतरा के वरिया भगजी स्थित भगवान चंद्रघंटेश्वर धाम के पीठाधीश्वर गुरुदेव संत नारायण भारती महाराज आज 4 दिवसीय प्रवास पर चिड़ावा पहुंचे। संत नारायण भारती महाराज का परशुराम भवन में नगर के प्रबुद्धजनों ने भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की ध्वनि के बीच पुष्प वर्षा के साथ संत का स्वागत किया गया। इस दौरान उनका आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े।

परशुराम भवन में स्वागत के उपरांत संत नारायण भारती महाराज ने भगवान परशुराम की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इससे पहले चिड़ावा आगमन पर संत नारायण भारती महाराज ने सर्वप्रथम नगर देव श्री कल्याण प्रभु के दर्शन किए। इस दौरान मन्दिर पुजारी परिवार तथा अन्य गणमान्यजनों द्वारा उनकी आगवानी की गई।

4 दिवसीय प्रवास पर ये रहेगा कार्यक्रम

16 नवंबर : प्रातः देवस्थान व नगर भ्रमण रहेगा।
17 नवंबर : शाम को भजन संध्या एवं विशेष प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा, साथ ही भोजन प्रसाद (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी।
18 नवंबर : प्रातः ध्यान सत्र एवं आशीर्वचन के बाद गुरुदेव बालोतरा स्थित अपने आश्रम वरियाभगजी ढाणा के लिए प्रस्थान करेंगे।

(16-17 नवंबर को गुरुदेव श्रद्धालुओं एवं शिष्यों से सुबह 9 से 10 बजे तक और दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक भेंट करेंगे और आशीर्वाद प्रदान करेंगे।)

व्यवस्था में जुटे गुरुदेव के शिष्यों ने बताया कि प्रवास के दौरान वे रोजाना सवेरे और संध्या में ध्यान साधना एवं तप की एकांत अवस्था में रहेंगे।

ये रहे मौजूद

संत नारायण भारती महाराज के चिड़ावा आगमन पर परशुराम भवन में संस्था के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष रामगोपाल मिश्र, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, अशोक जोशी, सत्येंद्र कौशिक, सुरेश जलिन्द्रा, अनिल जोशी, शीशराम सैनी, रमेश अग्रवाल, मुकेश पूनिया, चंद्रप्रकाश जोशी, आनन्द मोरोलिया, प्रेम मोरोलिया, रोहिताश्व बदनगढ़िया, गिरधर गोपाल महमिया, मनोज बुडानिया, राकेश बाछुका, अनिल शर्मा, रविकांत पचेरीवाला, राजेन्द्र शर्मा, संदीप जाखड़, हीरालाल पुजारी, राजेन्द्र नातवाल, दिनेश जांगिड़, नरोत्तम कोतवाल, रूपेश शर्मा, अरविन्द पुजारी, भादरमल सैनी, नरोत्तम फतेहपुरिया सहित बड़ी संख्या में पहुंचे उनके शिष्यों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!