चिड़ावा, 29 अक्टूबर 2024: शहर के श्री पीठ महालक्ष्मी धाम सनातन आश्रम पोद्दार पार्क में धन त्रयोदशी व दीपावली के पावन पर्व पर चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के तीसरे दिन विश्व कल्याण और आरोग्य की कामना को लेकर हवन हुआ।

श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में धन तेरस पर धार्मिक अनुष्ठान: विश्व कल्याण के लिए दी आहुतियां, अभिमंत्रित कुबेर कलश और श्री यंत्र का हुआ वितरण

महालक्ष्मी धाम के पीठाधीश पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में आचार्य पं. सियाराम शास्त्री, पं. मातादीन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान पवन शर्मा ढाणी वाला, महेंद्र बदनगढ़िया, सत्यनारायण शर्मा, गिरधर गोपाल महमिया को सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। महालक्ष्मी पीठ के अधिष्ठाता पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने विशेष श्री सूक्त पाठ से यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। अनुष्ठान आयोजन के तहत अभिमंत्रित धन लक्ष्मी कुबेर कलश व श्री यंत्रो का वितरण किया गया।

आपको बता दें कि 30- 31अक्टूबर व 01 नवम्बर को सिद्धि विनायक शुभ-लाभ मन्दिर व महालक्ष्मी मन्दिर में विशेष आरती के साथ उत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव पर मन्दिर की विशेष सजावट भी होगी। इस मौके पर महेंद्र पाल मास्टर, रत्तीराम राजोतिया, राजकुमारी तिवाड़ी, कार्तिकेय, विकास जांगिड़, महेंद्र सैनी सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

विडियो देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!