श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास में किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात, सोशल मीडिया फेम जाह्नवी मोदी को सरेराह अगवा किया गया

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर: सोशल मीडिया फेम जाह्नवी मोदी, जो सीताराम मोदी की पुत्री हैं, को अज्ञात बदमाशों ने सरेराह किडनैप कर लिया। घटना के वक्त जाह्नवी अपनी मां पुष्पा मोदी के साथ बाजार से लौट रही थीं। तभी बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने मां को धक्का दिया और जाह्नवी को कार में डालकर फरार हो गए।

मां बेसुध, गली के लड़कों ने पहले माना वीडियो शूट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कई लोग इसे किसी वीडियो शूट का हिस्सा समझ बैठे। गली के कुछ लड़कों ने जब वास्तविकता जानी, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। मां पुष्पा मोदी इस हृदयविदारक घटना के बाद बेसुध हो गईं।

सुबह से घर के पास खड़ी संदिग्ध कार

पुष्पा मोदी ने बताया कि एक सफेद रंग की कार सुबह से उनके घर के सामने खड़ी थी, जो थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी जगह बदल रही थी। उन्हें यह कार संदिग्ध लगी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। घटना के समय वही कार उनके सामने रुकी और बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने मुंह ढके हुए थे। युवकों ने अचानक हमला कर जाह्नवी को गाड़ी में डाल दिया और फरार हो गए।

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने जांच की गति बढ़ाई

किडनैपिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के नेतृत्व में टीम ने जांच तेज कर दी है। सीआई ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे अपराधियों का सुराग मिलने की संभावना है।

स्थानीय लोगों में रोष

इस घटना से क्षेत्र में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। स्थानीय निवासी नितिन नाई, शिवप्रसाद तावनियाँ और राजेन्द्र प्रसाद स्वामी ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और किडनैपर्स की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

किडनैपिंग के बाद से परिजन सदमे में हैं और उनकी हालत दयनीय है। जाह्नवी का मोबाइल घर पर ही रह गया, जिससे संपर्क का कोई साधन नहीं मिल सका है। पुलिस ने अपराधियों की तलाश में कई टीमों को लगाया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!