समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

श्योपुरा पंचायत में रेबीज ग्रसित गोवंश का आतंक, चिड़ावा गौरक्षा दल ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

चिड़ावा, 5 जून 2025: श्योपुरा पंचायत के गोदारा का बास में गुरुवार को एक रेबीज ग्रसित गोवंश ने आतंक मचाया। बीती रात से यह गोवंश बस्ती में इधर-उधर दौड़ता रहा और 1-2 ग्रामीणों को टक्कर भी मार दी, जिससे लोगों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चिड़ावा से गौरक्षा दल की टीम सुबह ही मौके पर पहुंची।

Advertisement's
Advertisement’s

गौरक्षक अभिषेक पारीक बिट्टू के नेतृत्व में गौरक्षा दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद गोवंश को काबू किया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप ने गोवंश का इलाज किया और रेबीज के लक्षणों की पुष्टि की। इस मौके पर पशु चिकित्सा सहायक संगीत भी उपस्थित रहे।

रेस्क्यू टीम में गौरक्षक अभिषेक पारीक के साथ आकाश योगी, रमन सैनी, विशाल माली, प्रियांशु गोदारा, राजा सैनी, जोनी सैनी आदि सदस्य शामिल थे। साथ ही, मौके पर ग्रामीण कमलदीप गोदारा, शेरसिंह गोदारा, महेश गोदारा, संदीप गोदारा, सचिन गोदारा, विक्रांत जाखड़, नीरज धत्तरवाल, पपला (नितेश) डांगी, रणवीर गोदारा और ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र भास्कर भी मौजूद थे।

Advertisement's
Advertisement’s

गौरक्षा दल, पशुपालन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी अनहोनी को टलने से गांववासियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने गौरक्षा दल की मदद की सराहना की और उनके प्रयासों का धन्यवाद किया।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें