श्योपुरा के सरकारी स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव: पूर्व छात्रों और भामाशाहों का किया सम्मान

चिड़ावा ब्लॉक के श्योपुरा ग्राम स्थित शौर्य चक्र ना. सूबेदार मेहरचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों और भामाशाहों का सम्मान किया गया।

वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधक जयप्रकाश पूनिया थे, जबकि विशिष्ट अतिथि विक्रांत जाखड़ (सामाजिक कार्यकर्ता), सुनील भावरिया (शिव ब्रिक्स उद्योग श्योपुरा), राम अवतार शर्मा (सेवानिवृत्ति सूबेदार), नरेंद्र भास्कर (ग्राम विकास अधिकारी श्योपुरा), बनवारी लाल बुडानिया (पूर्व अध्यापक) थे।

कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता, पीटीआई राजबाला, रामकरण, नितेश डांगी, पवन डांगी, मदन लाल डांगी, नीरज धत्तरवाल, श्रवणकुमार हलवाई सहित अन्य विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए ।

समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गये बटन पर क्लिक करे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!