श्याम प्रभु का मनाया जन्मोत्सव, समीर ऑप्टिकल्स पर केक काट कर लक्की ड्रॉ के विजेताओं को बांटे प्राइज

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गुरुवार शाम को कलियुग के अवतारी, करोड़ों भक्तों के ईष्ट देव श्याम प्रभु का जन्मोत्सव चिड़ावा के समीर ऑप्टिकल्स पर धूमधाम से मनाया गया।

प्रोपराइटर समीर सिंह शेखावत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु सिंह शेखावत ने केक काट कर और मिठाई-चॉकलेट्स बांट कर सभी को “श्याम बाबा के बर्थ डे” की शुभकामनाएं और बधाई दी।

लक्की ड्रॉ के विजेताओं को बांटे प्राइज

इस अवसर पर समीर ऑप्टिकल्स के दीपावली मेगा ऑफर लक्की ड्रॉ के विजेताओं क्रमश: राकेश शर्मा (सूरजगढ़), रफीक खान (चिड़ावा), मीनाक्षी मिश्रा (चिड़ावा), बिन्दु (चिड़ावा, पवन कुमार (अलसीसर) को उनके प्राइज भी बांटे गए। श्याम जन्मोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में गौरक्षा दल चिड़ावा के विक्की हर्षवाल और विनय सोनी को भी सम्मानित किया गया।

समीर ऑप्टिकल्स के संचालक दंपति समीर-ऋतु सिंह शेखावत ने बताया कि “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” यह वाक्य उनके लिए किसी जीवन मंत्र से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि खाटू के श्याम बाबा सभी का कल्याण करें और सबके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें, आज के दिन उनकी यही प्रार्थना है।

जन्मोत्सव पर ये रहे मौजूद

समीर ऑप्टिकल्स पर आयोजित लख दातार के जन्मोत्सव कार्यक्रम में समीर-ऋतु सिंह शेखावत के साथ दिव्या, प्रियांशी, देविका, ध्रुविका, मधुसूधन, राधेश्याम सैनी, सुशील कुमार मोदी, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, आशीष, सुमन सोनी, प्रिया मोदी, हिमांशी मोदी, दिवा, दिशा, गौरवी व शेखावत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!