पिलानी, 28 अक्टूबर 2024: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दीपावली के त्यौहार पर आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलक्टर के निर्देश पर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दयानंद सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पिलानी में सक्रिय है तथा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है।

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान: दीपावली से पहले पिलानी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 4 दुकानों से लिए आठ सैंपल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह व लालू राम ने बताया की अभियान के तहत पिलानी में चार प्रतिष्ठानों से बर्फी, कलाकंद, पेड़ा, मिल्क केक, रसगुल्ला व मावा के सैम्पल लिये गये है। विभाग द्वारा लिये गये सभी सैम्पल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के त्यौहार तक जिले में लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!