चिड़ावा, 5 सितम्बर: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ओजटू, जिला झुंझुनूं के वरिष्ठ अध्यापक व गणितज्ञ गजपाल सिंह को आज जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में उप मुख्यमंत्री प्रेम सिंह बैरवा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान

गजपाल सिंह ने कठिन विषय गणित व भौतिक विज्ञान को सरल और रोचक तरीके से विद्यार्थियों तक पहुँचाने में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम दिया है, वहीं कई विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

गजपाल सिंह को इससे पहले भी 2016, 2018, 2020, 2022, 2023 और 2025 में जिला स्तरीय सम्मान मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर भी विभाग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!