पिलानी, 29 सितंबर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर देवरोड़ में युवाओं ने जश्न मनाया। सरपंच प्रतिनिधि व युवा समाजसेवी अनूप नेहरा के नेतृत्व में देवरोड़ बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने केक काटा और डीजे पर जोशीले गीतों के साथ देशभक्ति के नारे लगाए।
युवा समाजसेवी अनूप नेहरा ने इस अवसर पर कहा कि आज पूरा देश भारत मां के वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है। आज भी शहीद भगत सिंह का व्यक्तित्व और उनके विचार हर भारतीय खासतौर पर युवाओं के दिल में धड़कते हैं। अनूप नेहरा ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशाल नेहरा, नरेन्द्र भूकर, विकास भूकर, अजय नेहरा, जतन नेहरा, प्रशांत नेहरा, अंकुश बुडानिया, अजय जांगिड़, विक्रम गुर्जर, अमित जांगिड़, विमल नेहरा, साहिल नेहरा, अजीत नेहरा, विष्णु किरोड़ीवाल, अनूप नेहरा सरपंच प्रतिनिधि, कुलदीप कुल्हरी, विक्रम नेहरा, अमित जांगिड़, धीरज जांगिड़, हरीश कुल्हार, व्याख्याता राकेश मेघवाल, राकेश शर्मा सहित अन्य युवा भी मौजूद रहे।





