Tuesday, March 31, 2026
Homeदेशदेश-विदेश-राज्य“शहीद अमर रहें” के नारों से गूंजा गांव, घंडावा में 26वीं पुण्यतिथि...

“शहीद अमर रहें” के नारों से गूंजा गांव, घंडावा में 26वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद जाखड़

सूरजगढ़: तहसील के घंडावा गांव में मंगलवार को देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 15 जाट रेजीमेंट के वीर शहीद सत्यवीर सिंह जाखड़ की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूरा गांव भावुक नजर आया।

शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “शहीद अमर रहें” के नारों से सम्सर्क चौक गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की पत्नी संतोष देवी और उनके पुत्र दीपक व दिनेश जाखड़ ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीद सत्यवीर सिंह जाखड़ के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। परिवार के इस संदेश ने उपस्थित युवाओं को देशभक्ति और सेवा के लिए प्रेरित किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें रणजीत सेवदा, अनूप नेहरा, रामेश्वर, सुरेश भूकर, धर्मेंद्र ओला, विनोद सोमरा, योगेंद्र कोठारी, देशराज राव, राकेश भूकर, सतीश नेहरा, विक्रम कुलहरि, कपिल लांबा, महेंद्र धायल, रामेश्वर (पूर्व सरपंच), हरपाल जाखड़, विजेंद्र, दिनेश सहारण (फौजी) और हरिराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में शहीद को नमन करते हुए देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना को दोहराया।

घंडावा गांव स्थित शहीद सत्यवीर सिंह जाखड़ स्मारक पर हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपने वीर सपूत को याद करते हैं। यह स्मारक न केवल श्रद्धांजलि का स्थल है, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देने का केंद्र भी बन चुका है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!