विवाहिता ने सुसाइड का प्रयास कियाः ससुराल में जहर खाया, गंभीर हालात में जयपुर रैफर

गुढ़ागौड़जी, 19 नवम्बर 2024: झुंझुनूं में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं लेकर पहुंचे। जहां हालात गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। मामला झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के खरबासा की ढ़ाणी का है। झुंझुनूं कोतवाली के हेड कॉन्स्टेबल धर्मपाल ने बताया कि खरबासा की ढाणी की रहने वाली अनिल कुमार जाट की पत्नी निशा देवी (20) ने मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब अपने ससुराल में जहर खा लिया था।

महिला को इलाज के लिए पहले गुढगौड़जी के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से झुंझुनूं रैफर कर दिया। हालात में सुधार नहीं होने पर झुंझुनूं से उसे जयपुर रैफर किया है। अभी सुसाइड के प्रयास का पता नहीं चल पाया है। विवाहिता होश में नहीं होने से बयान नहीं हो पाए है। निशा की दो साल पहले खरबासा की ढाणी के अनिल कुमार से शादी हुई थी। एक लड़का भी है। अभी तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!