झुंझुनूं, 28 अक्टूबर।

झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी कविता गोदारा व सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुरेन्द्र सिंह चौधरी व अनिल कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले में कार्यशील विभिन्न फ्लाइंग स्कवाड टीमों व पुलिस फोर्स द्वारा आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में कई जगह सघन जांच पड़ताल की जा रही है।

इसी क्रम में रेल्वे स्टेशन झुंझुनू पर आज जांच की कार्यवाही की गयी। फ्लाइंग स्कवाड टीम ने रेलगाड़ी में आवाजाही करने वाले यात्रियों के सामान की जांच की। जांच के दौरान फ्लाइंग स्कवाड टीम प्रभारी महावीर प्रसाद की टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन झुंझुनू पर 7 किलो से ज्यादा चांदी जब्त की गई है। बरामद चांदी को कोष कार्यालय में जमा करवाया गया है।

कार्यवाही के दौरान रेलवे पुलिस के सीताराम, शेर सिंह और मखनलाल आदि पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!