वारिस खान ने दिखाया साहस, 7 लोगों की जान बचाई, CM मोहन ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी में एक सड़क हादसे के दौरान सात लोगों की जान बचाने वाले ब्यावरा के वारिस खान की बहादुरी की प्रशंसा की है। सीएम ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए उनकी बहादुरी को प्रेरणादायक बताया और 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

घटना का पूरा विवरण

राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में बुधवार को शिवपुरी से भोपाल जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार सात लोग अंदर ही फंस गए। ऐसे समय में वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक वारिस खान ने मानवीय संवेदनशीलता और साहस का परिचय दिया।

वारिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना खंती में उतरकर कार का शीशा तोड़ा और एक-एक करके सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी इस सूझबूझ और हिम्मत के कारण सातों लोगों की जान बच गई।

सीएम का बयान

गुरुवार को महाराष्ट्र से भोपाल लौटने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत वारिस खान से फोन पर बात की और उनके साहसिक कार्य की सराहना की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा

“वारिस खान जी की संवेदनशीलता और साहस प्रशंसनीय व प्रेरणादायक है। इस साहसिक कदम के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!