लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया फीडबैक

लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव में किसी उम्मीदवार बनाया जाएगा, इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- इस बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह को लेकर चर्चा हुई। जिस तरह से राजस्थान के विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ फीसदी वोटों का फर्क रहा। इस बार के चुनाव में पार्टी उसे कवर करने का प्रयास करेगी। पायलट ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हम जनता से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़े। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह भावनात्मक और विवादित मुद्दों को चुनावी दौर में हवा देने की कोशिश करते हैं। टिकटों के वितरण पर सचिन पायलट ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी लेगी। फिलहाल बैठक में सभी ने अपना फीडबैक सौंप दिया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही है। ताकी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की जा सके। ऐसे में उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन चल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को राजस्थान में लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान प्रत्येक सीट पर 2-3 दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। विधायकों और प्रमुख नेताओं के नाम भी मीटिंग में खूब चले।

हालांकि प्रमुख बड़े नेताओं की चुनाव लड़ने में रूचि नहीं दिखी। राजस्थान से इस बैठक में तीन नेता मौजूद रहे। इनमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सचिन पायलट बैठक में रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वास्थ्य कारणों की वजह से नहीं पहुंच सके। स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन गौरव गोगोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, भंवर जितेन्द्र सिंह, काजी निजामुद्दीन सहित पूर्व सांसद करण सिंह और अमृता धवन भी शामिल हुई।

स्त्रोत – Live Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!