लोकसभा चुनाव 2024: आज हिमाचल में पीएम मोदी का रैली, झारखंड में शाह और खरगे, पंजाब में मायावती, यूपी में योगी की जनसभा, सभी पार्टियों ने सातवें चरण की तैयारी तेज की

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का चुनाव प्रचार के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अब सातवें और आखिरी चरण के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रमुख नेताओं की रैलियों की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह मंडी और नाहन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। ये सभाएं बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और सुरेश कश्यप के समर्थन में आयोजित की जा रही हैं। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पीएम मोदी की यह तीसरी और नाहन में पहली चुनावी रैली होगी। इससे पहले मोदी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी पड्डल मैदान में रैली की थी।

झारखंड में गरजेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शुक्रवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। वे गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे और दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी एक सभा मधुपुर स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी।

मल्लिकार्जुन खरगे की झारखंड में जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज झारखंड जा रहे हैं। वे देवघर के मोहनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने इस सभा को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं और इसे महत्वपूर्ण मान रही है।

पंजाब में मायावती की जनसभा

बसपा अध्यक्ष मायावती पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बसपा समर्थक इस जनसभा को लेकर काफी उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ की रैलियाँ

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, बलिया और सोनभद्र जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वह कुशीनगर के किसान इंटर कॉलेज साखोपार, बलिया के जियर स्वामी यज्ञ स्थल जनाड़ी, दुबहड़ और सोनभद्र के हाइडिल मैदान राबर्ट्सगंज में जनसभाएं करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शुक्रवार को विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे। वे महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव और गोरखपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!