लाभार्थी सम्पर्क अभियान और लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, माइक्रो लेवल पर जन सम्पर्क के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

लाभार्थी सम्पर्क अभियान और लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित चर्चा के उद्देश्य से भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।

शाम 6 बजे बागर स्थित कबीर टीला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने की। मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए माइक्रो लेवल पर जन सम्पर्क की रणनीति पर बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

मंडल अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी 400 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिले, और इसे सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान, जन-धन योजना के बारे में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और लाभार्थियों से भी योजनाओं के बारे में फीडबैक लें।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में रविकांत शर्मा, अमरसिंह तंवर, राकेश सर्राफ, मुकेश जलिन्द्रा, नवनीत शर्मा, पार्षद राजेन्द्र कोच, गंगाधर सैनी, महेश शर्मा धन्ना, सुशील डाबला, मोहित तामडा़यत, महेन्द्र कुमावत, डॉ. बीएल वर्मा, राजेश वर्मा, अशोक शर्मा, अशोक महरानिया सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी मंडलों व मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!