राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: स्वयं सेविकाओं ने सीखे प्राणायाम और योग के साथ आत्म रक्षा के गुर, सेखसरीया ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण

चिड़ावा, 20 मार्च 2025: गिन्नी देवी सत्यनारायण सेखसरिया गर्ल्स पीजी कॉलेज चिड़ावा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के 7 दिवसीय विशेष शिविर का आज सेखसरीया ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। ओजटू ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित सत्ता दादा मन्दिर में चल रहे शिविर के तीसरे दिन सेखसरीया ट्रस्ट के पुलकित सेखसरिया, हर्ष सेखसरिया, बीएल गग्गड़, महाविद्यालय सेक्रेटरी पूर्व आरपीएस सुंदरलाल शर्मा और सतीश शर्मा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुनीता शर्मा ने की।

Advertisement's
Advertisement’s

शिविर के प्रथम सत्र में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बन्धित जानकारी दी देते हुए बताया कि यह व्यक्तित्व निर्माण का प्रथम सोपान है।

शिविर के द्वितीय सत्र में योगा ट्रेनर रजनीकांत मिश्रा द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को योगा व प्राणायाम की उपयोगी जानकारी दी। शिविर में मार्शल आर्ट ट्रेनर नितिन सिंह राठौड़ (ब्लैक बेल्ट) ने छात्राओं को आपात स्थिति में काम आने वाले आत्मरक्षा के गुर सिखाए।

Advertisement's
Advertisement’s

इकाई प्रथम की प्रभारी संजू सैनी और सुमन लता शर्मा की देख-रेख में सभी गतिविधियां सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर व्याख्याता लक्ष्मी शर्मा, रेखा कँवर, मंजू रानी, पूनम भारद्वाज सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!