Friday, March 20, 2026
Homeसूरजगढ़राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बिजौली की अंकिता रोलण करेगी प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बिजौली की अंकिता रोलण करेगी प्रतिनिधित्व

सूरजगढ़, 18 अप्रैल 2025: झुंझुनू जिले के छोटे से गांव बिजौली की बेटी अंकिता रोलण ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकिता, जो कि महीपाल सिंह की पुत्री और हवलदार लक्ष्मण सिंह की पोती है, अंडर-14 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

बिजौली, अमरसिंहपुरा और बास बिजौली के बच्चों के लिए खेल की प्रेरणा का केन्द्र बना बिजौली गांव का खेल मैदान, जहाँ पीटीआई विजय सिंह के मार्गदर्शन में कोच रामेश्वर वकील, सुरेशचंद्र और हेमंत सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इसी निरंतर अभ्यास के परिणामस्वरूप क्षेत्र के कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच चुके हैं।

Advertisement's

अंकिता का चयन 18 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक उदयपुर के जवाहरपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस शिविर के बाद वह 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इस सफलता के पीछे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला, टीम कोच सुनीता छिछोलिया और अंकिता के परिजनों का निरंतर सहयोग रहा है।

गौरतलब है कि अंकिता रोलण, बिजौली के पीटीआई विजय सिंह की भतीजी है। उसके राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

सूरजगढ़: झुंझुनू जिले के छोटे से गांव बिजौली की बेटी अंकिता रोलण ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकिता, जो कि महीपाल सिंह की पुत्री और हवलदार लक्ष्मण सिंह की पोती है, अंडर-14 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

बिजौली, अमरसिंहपुरा और बास बिजौली के बच्चों के लिए खेल की प्रेरणा का केन्द्र बना बिजौली गांव का खेल मैदान, जहाँ पीटीआई विजय सिंह के मार्गदर्शन में कोच रामेश्वर वकील, सुरेशचंद्र और हेमंत सिंह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इसी निरंतर अभ्यास के परिणामस्वरूप क्षेत्र के कई खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच चुके हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

अंकिता का चयन 18 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक उदयपुर के जवाहरपुर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस शिविर के बाद वह 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इस सफलता के पीछे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला, टीम कोच सुनीता छिछोलिया और अंकिता के परिजनों का निरंतर सहयोग रहा है।

गौरतलब है कि अंकिता रोलण, बिजौली के पीटीआई विजय सिंह की भतीजी है। उसके राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!