राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया सुलताना ब्लॉक में कार्यकारिणी का गठन, महेंद्र धनखड़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

सुलताना: राष्ट्रीय जाट महासंघ के सुलताना ब्लॉक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। किठाना निवासी पूर्व उपसरपंच महेंद्र धनखड़ को ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद कुलहरी को उपाध्यक्ष और विजेंद्र सिंह को ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नए पदाधिकारियों को मिला जिम्मा

राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की स्वीकृति से राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया और महामंत्री कंवरपाल बलवदा ने नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नए अध्यक्ष महेंद्र धनखड़ को पंद्रह दिन के भीतर कार्यकारिणी का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गर्मजोशी से हुआ स्वागत

नए पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जाट समाज के प्रबुद्धजनों ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया और महामंत्री कंवरपाल बलवदा का स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश बोराण, बलबीर धनखड़, ओमप्रकाश धनखड़, राजेंद्र कुलहरी, रामसिंह किठाना, कर्णसिंह, बूंटीराम बोराण, भीम सिंह, बिनोद धनखड़, अमित कुमार, दिपक, नरेंद्र सिंह, हरकेंद और राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!