रामनवमी जुलूस पर बंगाल में हमला! भाजपा सांसद का वीडियो, ममता सरकार पर निशाना

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में रामनवमी का पर्व राज्यभर में शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्वक मनाया गया, लेकिन देर शाम राजधानी कोलकाता के मुस्लिम बहुल पार्क सर्कस इलाके में एक कथित हमले की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। शोभायात्रा से लौट रहे हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए इस कथित हमले को लेकर भाजपा और कोलकाता पुलिस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

भाजपा का आरोप: भगवा झंडा ले जाने पर हमला, पुलिस रही मूकदर्शक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने रविवार देर शाम एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए दावा किया कि पार्क सर्कस के सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास रामनवमी की शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला किया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

उन्होंने लिखा कि भगवा झंडा ले जाने के कारण हिंदुओं को निशाना बनाते हुए बर्बर हमला किया गया, वाहनों पर पथराव हुआ और कारों के शीशे तोड़े गए। उन्होंने इस हमले को “लक्षित हिंसा” बताया और पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया।

सुकांत ने कहा,

“यह हमला सिर्फ श्रद्धालुओं पर नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति पर है। ममता बनर्जी की पुलिस तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है और निर्दोष हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।”

कोलकाता पुलिस का बयान: बिना अनुमति निकाली गई थी शोभायात्रा

इस पूरे मामले में देर रात कोलकाता पुलिस ने भी एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया।
पुलिस के मुताबिक,

“पार्क सर्कस इलाके में किसी भी शोभायात्रा के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। वाहन को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।”

Advertisement's
Advertisement’s

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि

“इलाके में किसी तरह की सांप्रदायिक झड़प या गंभीर हिंसा नहीं हुई है। अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें।”

भविष्य में और बड़ी शोभायात्रा निकालने की चेतावनी

सुकांत मजूमदार ने अपने बयान में यह भी कहा कि

“हम इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं। अगले साल हम पार्क सर्कस से और भी भव्य, शक्तिशाली और अनुशासित रामनवमी शोभायात्रा निकालेंगे। और जो पुलिस आज मूकदर्शक रही, वही तब हम पर फूल बरसाएगी।

उन्होंने पुलिस को इन शब्दों को याद रखने की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!